
ऋषिकेश: नीलकंठ जा रहे श्रद्धालु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, यात्रियों ने भागकर बचाई जान
AajTak
ऋषिकेश के राजाजी रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज में शनिवार सुबह हाथी ने बाघ खाले के पास एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला.
ऋषिकेश के राजाजी रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज में शनिवार सुबह हाथी ने बाघ खाले के पास एक व्यक्ति को मार डाला. इस घटना से ऋषिकेश आने वाले सैलानियों में हड़कंप मच गया है. सूचना पर मौके पर पहुंची एडिशनल एसपी मनीषा जोशी ने बताया कि घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की है. बाघ खाले के पास हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. इस व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. हाथी ने नीलकंठ जा रहे यात्रियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है. यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इस घटना से राजाजी नेशनल पार्क के अंदर से गुजरने वाले टूरिस्टों में भी हड़कंप मच गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











