
ऋतिक रोशन VS कंगना ई-मेल केस: मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टर को भेजेगी समन
AajTak
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन को मुंबई क्राइम ब्रांच समन भेजेगी. ऋतिक रोशन को ये समन साल 2016 में कंगना रनौत से जुड़े एक ई-मेल केस के संदर्भ में भेजा जाएगा.
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को मुंबई क्राइम ब्रांच समन भेजेगी. ऋतिक रोशन को ये समन साल 2016 में कंगना रनौत से जुड़े एक ई-मेल केस के संदर्भ में भेजा जाएगा. बता दें कि दिसंबर 2020 में ऋतिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) को ट्रांसफर कर दिया गया था. एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़े इस मामले की जांच पहले साइबर पुलिस कर रही थी. मालूम हो कि ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने पर साल 2016 में शिकायत दर्ज कराई थी. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की थी कि CIU पता लगाएगा कि कहां पर जांच रुक गई थी और आगे की जांच शुरू की जाएगी. ऋतिक ने 2016 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 419 और आईटी एक्टर की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज कराई थी. इस केस में कंगना रनौत का नाम सामने आया था.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












