
ऊपर रखी थीं प्याज की बोरियां, नीचे थे मवेशी, गिरफ्तार हुआ ड्राइवर
AajTak
पुलिस ट्रक की जांच करने लगी. ट्रक में प्याज की बोरियां भरी हुई थीं. पुलिस ने जब ध्यान से देखा तो पाया कि ट्रक में खास तरीके का चैंबर बनाया गया था और उसमें 15 मवेशियों को तस्करी के लिए रखा गया था.
बिहार के कैमूर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 15 मवेशियों को जब्त किया. मवेशियों के ट्रक में खास तरीके से बनाए गए चैंबर में रखा गया था और उनके ऊपर प्याज की बोरियां रखी थीं. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, कैमूर जिले में मोहनिया थाने की पुलिस शराब की अवैध तस्करी की जांच के लिए सड़क से निकलने वाले वाहनों की मोहनिया के NH-2 पर नाका लगाकर जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम को लखनऊ की ओर से डीसीएम ट्रक आता दिखा. टीम ने उसे रोका. मगर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की. टीम ने उसे पकड़ लिया
पुलिस ट्रक की जांच करने लगी. ट्रक में प्याज की बोरियां भरी हुई थीं. पुलिस ने जब ध्यान से देखा तो पाया कि ट्रक में खास तरीके का चैंबर बनाया गया था और उसमें 15 मवेशियों को तस्करी के लिए रखा गया था.
पुलिस ने तत्काल ही ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया. इसके बाद ट्रक में बंद मवेशियों को रेस्क्यू किया. ट्रक ड्राइवर आरिफ को पकड़ गया थाने ले गई. पूछताछ के दौरान आरिफ ने पुलिस को बताया कि लखनऊ से 15 मवेशी को लादकर मोहनिया में डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. उसने ट्रक के अंदर पहले मवेशियों को भरा फिर प्याज की बोरियां ठूंस-ठूंस कर भर दी ताकी किसी को शक न हो. इन मवेशियों को पहुंचाने के बाद उसे 10 हजार रुपया मिलता.
ट्रक में लकड़ी से बनाए थे दो पोर्शन: पुलिस
मोहनिया थाना के एएसआई ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रक में बीचों बीच लकड़ी के बड़े-बेड़े पट्टों से चैंबर जैसा बनाया गया था. कुछ जानवरों को उनके पैर बांधकर अंदर डाला गया था कुछ खड़े हुए थे. चैंबर के ऊपरी हिस्से पर प्याज की बोरियां लाद दी गईं थी. जिससे ऐसा लगे कि पूरे ट्रक में प्याज की बोरियां ही हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










