
ऊंची उड़ान की चाहत और बड़े सपने...शांभवी को याद कर फूट-फूटकर फफक पड़े रिश्तेदार
AajTak
बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की फ्लाइट को कैप्टन सुमित कपूर और शांभवी पाठक ऑपरेट कर रहे थे. हादसे में उन दोनों की भी जान चली गई. सभी मृत के परिवारों में शोक की लहर है. इधर, युवा पायलट शांभवी के घर भी परिजनों का जमावड़ा लग रहा है.
बारामती के प्लेन क्रैश में मृत को पॉयलट शांभवी के सपने हमेशा से ऊंची उड़ान के थे. वो उड़ान उसने भरी भी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. आज उसके निधन को बाद रिश्तेदार कुछ ही यूं ही उन्हें यादकर फफक पड़ते हैं.
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में ए ब्लॉक की एक चार मंज़िला इमारत की पहली मंज़िल पर रहने वाले शांभवी के परिवार के लिए आज की सुबह रोज से बिलकुल अलग है. देर सुबह तक बालकनी के परदे भी नहीं खुले. परिवार से मिलने के लिए बेहद करीबी लोग पहुंच रहे हैं. ये घर सिविल पायलट शांभवी पाठक का है, जो बारामती में उस विमान हादसे का शिकार हो गई जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के कद्दावर नेता अजीत पवार भी सवार थे.
'आखिर परिवार का एक बच्चा खो गया'
विमान हादसे में मारे गए पांच लोगों में एक नाम शांभवी पाठक का भी है जो उस विमान कि को पायलट थी. उनके निधन की खबर के बाद करीबी लोग, परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. शांभवी की मां के दोस्त सुबह- सुबह परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे. आजतक से बातचीत करते उन्होंने बताया कि शांभवी को अपनी आंखों के सामने पढ़ते देखा है लेकिन बीते कुछ समय से उससे बातचीत नहीं हो पाती थी क्योंकि ज्यादातर समय वह घर पर नहीं होती थी. अपनी व्यस्तता के कारण वो लगातार ड्यूटी पर ही होती थी, लेकिन उसके जाने का हमें बड़ा दुख है. आखिर परिवार का एक बच्चा खो गया है.
'मैडम को उनके पिता के साथ देखा'
और भी लोग घर पहुंच रहे हैं लेकिन दुख की इस घड़ी में कोई कुछ नहीं कह रहा. शांभवी के घर के बगल की इमारत के चौकीदार शिवनारायण बताते हैं कि शांभवी का परिवार कुछ दिनों पहले ही इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ था , अभी तो घर में पर्दे गमले भी नहीं लगी थे. शिवनारायण बताते हैं कि उनके परिवार का बात व्यवहार बहुत अच्छा था. उनके पिताजी भी फौजी थे और जितनी बार हमने मैडम को उनके पिता के साथ देखा हर बार अच्छे से ही उनका बर्ताव रहा.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











