
उड़ते हॉट एयर बैलून में लगी आग, दहशत में यात्रियों ने लगा दी छलांग! खौफनाक VIDEO
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून में अचानक आग लग जाती है. इसमें यात्री सवार होते हैं. उनके बीच चीख-पुकार मच जाती है. डर के मारे वो बैलून से छलांग लगा देते हैं. मंजर डरा देने वाला था.
हवा में उड़ रहे एक हॉट एयर बैलून में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. आग लगने के बाद बैलून में सवार यात्री नीचे कूद गए. इस हादसे में एक बच्चा भी झुलस गया. घटना अमेरिका (America) से सटे मेक्सिको (Mexico) की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मेक्सिको की सरकार ने बताया कि आग लगने के बाद बैलून में सवार यात्री उससे कूद गए थे. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक बच्चे के झुलसने की सूचना है. बैलून मेक्सिको सिटी से 70 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में टियोतिहुआकैन पुरातत्व स्थल के ऊपर काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था. यहां काफी संख्या में हॉट एयर बैलून में सवारी के शौकीन लोग आते हैं.
मरने वाले यात्रियों की पहचान एक 39 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है. हालांकि, उनके नाम नहीं बताए गए हैं. वहीं, हादसे में एक बच्चे का चेहरा आग से झुलस गया. उसका पैर भी फ्रैक्चर हुआ है.
Mexico 🇲🇽 ! Breaking news!🚨🚨 Saturday, April 01, 2023, in the morning hours. a hot air balloon catches fire and collapses in Teotihuacan, 2 people are reportedly dead. The events occurred this morning in the vicinity of the Pyramid of the Sun and the area was cordoned off. pic.twitter.com/DlzJdv2oHH
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून में अचानक आग लग जाती है. इसमें यात्री सवार होते हैं. उनके बीच चीख-पुकार मच जाती है. डर के मारे वो बैलून से छलांग लगा देते हैं. वहीं, नीचे मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं. मंजर डरा देने वाला था.
ट्विटर पर इस वीडियो को @Lerpc75 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से इसे अब तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा- मंजर खौफनाक था. दूसरे ने कहा- सर्विस प्रोवाइडर पर एक्शन होना चाहिए. तीसरे ने लिखा- ऐसे एडवेंचर वाली चीजों में रिस्क होता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












