
'उस लड़की ने तूझे Hello क्यों बोला...', गुस्साई गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को दी दर्दनाक मौत
AajTak
सड़क पर गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी लड़की का हाय-हेलो करना युवक को महंगा पड़ गया. क्योंकि गर्लफ्रेंड ने न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड को भला बुरा कहा, बल्कि उसकी चाकू से हमलाकर जान ही ले ली.
अर्जेंटिना में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की सिर्फ इसलिए जान ले ली, क्योंकि उसे उसकी एक पूर्व क्लासमेट ने हेलो बोल दिया था. इसके बाद 23 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका ने चाकू से कई बार वार किया और उसकी जान ले ली.
थोड़ी सी जलन एक रिश्ते के लिए अच्छी हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा होना घातक हो सकता है. अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एक शहर गोंजालेज कैटन के 23 वर्षीय युवक मारियानो ग्रिनस्पन को सड़क पर उसकी एक पूर्व सहपाठी ने हेलो कहते हुए अभिवादन किया. बस इसी बात पर उसकी प्रेमिका ने मारियानों को चाकू मार दिया.
बीच सड़क पर प्रेमी को उतारा मौत के घाट यह चौंकाने वाली घटना गोंजालेज कैटन में बाल्बोआ और ला बैस्टिला सड़कों के कोने के पास हुई. ग्रिनस्पन और उसकी प्रेमिका नताशा पलावेसीनो हाथ में हाथ डाले चल रहे थे. तभी एक महिला वहां से गुजरी, जिसने ग्रिनस्पन को हेलो किया और उससे पूछा कि वह कैसा है.
महिला ने सिर्फ हेलो बोला था महिला का साधारण अभिवादन ही उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड को पागल करने के लिए काफी था. इसके बाद उसने एक छुपा हुआ चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया. वह बोल रही थी कि आखिर तुझे उसने हेलो क्यों कहा और हालचाल क्यों पूछा?
युवक की पूर्व सहपाठी थी हेलो बोलने वाली महिला पता चला कि मारियानो ग्रिनस्पन का स्वागत करने वाली महिला उसकी पुरानी सहपाठी थी, लेकिन उसकी प्रेमिका के लिए यह बात मायने नहीं रखती थी. उसने बस एक और महिला को देखा, जिसने उसके बॉयफ्रेंड से बात करने की हिम्मत की और फैसला किया कि उसे अपनी जान से कीमत चुकानी होगी.
गर्लफ्रेंड ने पहले दूसरी लड़की पर किया हमला पलावेसीनो ने एक छिपे हुए चाकू को निकाला और महिला की बगल में वार किया, जिसे अर्जेंटीना के मीडिया ने केवल एलसी के रूप में पहचाना. पीड़िता जमीन पर गिर गई और अपने हाथ से एक और चाकू के प्रयास को रोकने में कामयाब रही. अगर कोई अज्ञात व्यक्ति पलावेसीनो को उससे दूर नहीं खींचता, तो शायद उसकी मौत हो जाती.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











