
...उस रात की कहानी जब सरकार को दांव पर लगाकर मनमोहन सिंह ने अमेरिका से न्यूक्लियर डील की फाइनल
AajTak
भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील को लेकर लेफ्ट पार्टियां सहज नहीं थी. लेफ्ट पार्टियों को लगता था कि इस समझौते से भारत की स्वतंत्र विदेश नीति पर असर पड़ेगा और स्वायत्तता पर अमेरिका की छाप पड़ेगी. इन पार्टियों का मानना था कि ये समझौता अमेरिका की ओर से फेंका गया एक जाल है, जिसका मकसद भारत को सैन्य और रणनीतिक स्तर पर खुद से बांधना है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में इंतकाल हो गया. वह ताउम्र बेहद शांत, सौम्य, विनम्र और सादगी भरे शख्सियत के तौर पर पहचाने जाते रहे. प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे बोल्ड फैसले भी लिए, जिनके लिए उन्हें याद किया जाता रहेगा. इन्हीं फैसलों में से एक था- भारत और अमेरिका की न्यूक्लियर डील... लेकिन इस डील का जिक्र करने से पहले 18 जुलाई 2005 की उस रात की कहानी जान लेना जरूरी है, जिसकी वजह से दुनिया मनमोहन सिंह के बोल्ड अंदाज से रूबरू हो पाई.
1974 में राजस्थान के पोखरण में देश के पहले परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका के साथ भारत के संबंधों में तनाव बना रहा. लेकिन जब मई 2004 में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्हें अमेरिका से रिश्ते सुधारने की पहल की. जुलाई 2005 में मनमोहन सिंह ने अमेरिका का दौरा भी किया. लेकिन मनमोहन सिंह ही नहीं कोंडोलीजा राइस भी इस डील को फाइनल कराने में एक इंपोर्टेंट किरदार रहीं. कोंडोलीजा राइस ने जनवरी 2005 में अमेरिका के विदेश मंत्री का पद संभाला था. उन्होंने विदेश मंत्री की कुर्सी संभालते ही भारत के साथ न्यूक्लियर डील को अपने मेन एजेंडे में शामिल किया. यही वजह रही कि वह कुछ ही महीने के भीतर मार्च में ही भारत दौरे पर आ गईं. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री नटवर सिंह से मुलाकात की. उन्होंने दोनों नेताओं को बताया कि राष्ट्रपति बुश भारत के साथ इस डील को लेकर बहुत सकारात्मक हैं.
महीनों के मंथन के बाद डॉ. मनमोहन सिंह 17 जुलाई 2005 को अमेरिका गए. इस दौरान उनके साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था. मनमोहन सिंह को पूरी उम्मीद थी कि वह अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील को अंतिम रूप देंगे. लेकिन अमेरिका पहुंचने से पहले उन्होंने दो बड़े निर्णायक फैसले लिए. पहला- उन्होंने एटॉमिक एनर्जी कमीशन (एईसी) के चेयरमैन अनिल काकोडकर को अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया. उन्हें आभास हो गया था कि अमेरिका के साथ इस प्रस्तावित डील को लेकर एईसी आपत्ति उठा सकता है.
लेकिन इस प्रस्तावित डील को लेकर लेफ्ट पार्टियां सहज नहीं थी. लेफ्ट पार्टियों को लगता था कि इस समझौते से भारत की स्वतंत्र विदेश नीति पर असर पड़ेगा और स्वायत्तता पर अमेरिका की छाप पड़ेगी. इन पार्टियों का मानना था कि ये समझौता अमेरिका की ओर से फेंका गया एक जाल है, जिसका मकसद भारत को सैन्य और रणनीतिक स्तर पर खुद से बांधना है.
नटवर सिंह को एक दिन पहले भेजा था अमेरिका...
लेकिन लेफ्ट पार्टियां ही नहीं बल्कि सोनिया गांधी की आपत्ति भी मनमोहन सिंह के लिए चिंता का सबब थी. इसका कारण था कि सोनिया गांधी लेफ्ट पार्टियों से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहती थीं. ऐसा इसलिए भी क्योंकि यूपीए सरकार के भविष्य के लिए लेफ्ट पार्टियों का साथ जरूरी भी था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






