
उफ्फ महंगाई! कोढ़ में खाज बनी बारिश, लगातार 9वें महीने लिमिट से बाहर इंफ्लेशन
AajTak
महंगाई ने आम आदमी का जीना दुश्वार किया हुआ है, ये बात अब किसी से छिपी नहीं. सितंबर 2022 लगातार 9वां महीना रहा है जब देश में खुदरा मंहगाई दर RBI की मैक्सिमम लिमिट यानी 6% से ज्यादा रही है. सरकार ने बुधवार को इसके आंकड़े भी जारी कर दिए.
बाजार में सब्जी लेने जाएं, पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भराएं या रसोई गैस के लिए PNG या LPG का भुगतान करें, आज आम आदमी के जेहन में सबसे पहले एक ही बात आती है, उफ्फ ये महंगाई. इस साल की शुरुआत से सितंबर तक यानी 9 महीने लगातार देश में खुदरा महंगाई उच्च स्तर पर बनी हुई है. हालात ये है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रिटेल इंफ्लेशन के लिए जो 6% की मैक्सिमम लिमिट तय की है, ये पूरे 9 महीने उससे ऊपर रही है.
बुधवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने सितंबर 2022 के Retail Inflation Rate के आंकड़े जारी कर दिए. सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41 प्रतिशत रही है. ये अगस्त 2022 के 7% और सितंबर 2021 के 4.3% से अधिक है.
महंगी हुई खाने की थाली
कोविड के असर के चलते पहले से महंगाई से जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए फरवरी में रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia-Ukraine War) और बुरी खबर लेकर आया. युद्ध का अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर असर, महंगा होता पेट्रोल-डीजल और आपूर्ति से जुड़ी बाधाओं ने महंगाई को अपने चरम पर पहुंचा दिया. उसके बाद से महंगाई नीचे आई ही नहीं.
‘कोढ़ में खाज’ बनी अनिश्चित बारिश
अभी हालत ये है कि सब्जी, फल, अनाज और आम आदमी की थाली का बहुत सारा सामान अत्याधिक महंगा हो चुका है. वहीं इस साल मानसून की अनिश्चित बारिश ने ‘कोढ़ में खाज’ का काम किया. अगर सिर्फ खाद्य पदार्थों की महंगाई दर देखी जाए तो स्थिति और बुरी है. सितंबर 2022 में फूड प्राइस इंडेक्स यानी कि खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.60% रही है. जबकि अगस्त 2022 में ये 7.62% और पिछले साल सितंबर में 0.68% थी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










