
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों को किया संबोधित, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर साधा निशाना
AajTak
छात्रों से बात करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा, “मुझे आपसे सहायता की अपेक्षा है. मेरी आपसे विनती है कि हमारे युवाओं को उन ताकतों का समान रूप से खंडन और निष्प्रभावी करना चाहिए जो अपने स्वार्थ को राष्ट्र के हित से ऊपर रखते हैं. हम इसकी इजाज़त नहीं दे सकते. यदि ऐसा होता है तो यह हमारे उत्थान के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली में आईपी कानून और प्रबंधन में संयुक्त मास्टर्स/एलएलएम डिग्री के पहले बैच को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग सर्वोच्च न्यायालय से हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य से एक अफवाह को हवा देने के लिए कह रहे हैं.
इस दौरान मौजूद छात्रों से बात करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा, “मुझे आपसे सहायता की अपेक्षा है. मेरी आपसे विनती है कि हमारे युवाओं को उन ताकतों का समान रूप से खंडन और निष्प्रभावी करना चाहिए जो अपने स्वार्थ को राष्ट्र के हित से ऊपर रखते हैं. हम इसकी इजाज़त नहीं दे सकते. यदि ऐसा होता है तो यह हमारे उत्थान के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगा.
उन्होंने कहा कि आप कानून के विद्यार्थी हैं. मैं आपके लिए दो विचार रखता हूं. मंथन कीजिए और पता लगाइए. विधायिका हो, कार्यपालिका हो या न्यायपालिका हो, संविधान द्वारा संस्थाओं की परिधि को भारतीय संविधान द्वारा परिभाषित किया गया है. दुनिया भर में देखें, यूएस में सर्वोच्च न्यायालय, यूके में सर्वोच्च न्यायालय या अन्य प्रारूपों को देखें. न्यायालयों का क्षेत्राधिकार तय किया जाता है.
उपराष्ट्रपति ने कहा कि क्या एक बार भी स्वतः संज्ञान लिया गया है? क्या संविधान में जो प्रावधान है उससे परे कोई उपाय बनाया गया है? संविधान मूल क्षेत्राधिकार, अपीलीय क्षेत्राधिकार प्रदान करता है. यह समीक्षा भी प्रदान करता है. लेकिन हमारे यहां क्यूरेटिव पेटिशन भी है. यदि आप इन बारीकियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि यह कौन करेगा. इसके बारे में आपको सोचना चाहिए. मुझे तब अत्यधिक चिंता हुई जब पिछले सप्ताह ही एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति ने एक बहुप्रचारित मीडिया में यह घोषणा करते हुए सुप्रीम कोर्ट से हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य से फैलाई गई अफवाह पर स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






