
उन्नाव: लड़कियों की मौत के पीछे 'चिप्स' का क्या है लिंक, स्निफर डॉग के जरिए दुकान तक पहुंची पुलिस
AajTak
उन्नाव मामले में फॉरेंसिक जांच से लेकर स्निफर डॉग तक लगाए गए हैं. मौका-ए-वारदात पर स्निफर डॉग के जरिये जांच करने में इस मामले का एक नया पहलू भी निकल कर सामने आया है. खोजी कुत्तों के जरिये पुलिस घटनास्थल के पास जांच कर रही थी, तभी उसे पता चला कि कुत्ता घटनास्थल पर सूंघने के बाद बार-बार एक दुकान की तरफ दौड़ रहा है. ये वो दुकान थी, जहां से लड़कियों ने घटना के दिन चिप्स खरीदे थे.
उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत के बारे में जांच कर रही पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन यानी बुधवार दोपहर घर से निकलते वक्त लड़कियों ने गांव की एक दुकान से चिप्स के पैकेट लिए थे और खाए भी थे. इस जानकारी के बाद पुलिस ने दुकान से बाकी बचे नमकीन के सारे पैकेट जब्त कर लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा है. इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्या, आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी इस गुत्थी में पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार घटना के दिन हुआ क्या था?
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











