
उन्नाव रेप कांड: पीड़ित लड़की ने खटखटाया SC का दरवाजा, जानिए पूरा मामला
AajTak
उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपील की गई है कि उसके खिलाफ यूपी के ट्रायल कोर्ट में चल रहे मामले दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएं. तर्क दिया गया है कि उसकी जान को उन्नाव में खतरा है. वो वहां पर वापस जाना नहीं चाहती है. मामले की अगली सुनवाई दो सितंबर को होनी है.
उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मांग की गई है कि उसके खिलाफ यूपी के ट्रायल कोर्ट में जो शिकायत दर्ज हुई है, उसे दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए. असल में इस मामले में एक आरोपी के पिता ने यूपी के ट्रायल कोर्ट में पीड़िता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. अब क्योंकि पीड़िता दिल्ली में है, ऐसे में वो यूपी नहीं जा रही है और इसी वजह से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट में पीड़िता के वकील वीरेंद्र ग्रोवर ने कहा है कि उनकी क्लाइंट की जान खतरे हैं. फर्जी केस दर्ज कर उन्हें परेशान करने का काम हो रहा है. उनके खिलाफ उन्नाव में ये केस दर्ज करवाए जा रहे हैं. ये सब तब हो रहा है जब वे दिल्ली के कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवा रही हैं. इसी वजह से वे उन्नाव नहीं जा सकती हैं. वकील ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्नाव में उनकी क्लाइंट की जान को खतरा है, लेकिन फिर भी इस तरह के काउंटर केस दर्ज करवाए जा रहे हैं, ये न्याय के खिलाफ है. अभी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को पीड़ित के नोटिस पर जवाब देने के लिए कहा है और इस मामले की सुनवाई 2 सितंबर के लिए निर्धारित कर दी गई है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में साल 2019 में दिल्ली कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुलीदप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुना दी थी. आरोप था कि उसने साल 2017 में पीड़िता के साथ बलात्कार किया था, उस समय वो एक नाबालिग थी. अब उस मामले में तो पीड़ित को न्याय दिया गया, लेकिन एक और आरोपी शुभम सिंह के पिता ने पीड़िता के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया. उसी मामले में उन्हे यूपी के ट्रायल कोर्ट आने के लिए कहा जा रहा है. लेकिन वकील द्वारा अपील हुई है कि सभी केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









