
उन्नाव में दो नाबालिग दलित लड़कियों की हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव
AajTak
ये घटना उन्नाव जिले के असोहा थाना के बबुरहा गांव की है, जहां दो दलित लड़कियों के शव खेत से मिले हैं. दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं जिससे उनके साथ बर्बरता की आशंका जताई जा रही है. इन दो मृत लड़कियों के साथ एक और लड़की थी जो अभी जिंदा है, उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है.
उन्नाव जिले की दो नाबालिग दलित लड़कियों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. ये घटना असोहा थाना के बबुरहा गांव की है जहां दो दलित लड़कियों के शव खेत से मिले हैं. दोनों नाबालिग लड़कियों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं, जिससे उनके साथ बर्बरता की आशंका जताई जा रही है. दोनों मृत लड़कियों के साथ एक और लड़की भी थी जो अभी जिंदा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल अवस्था में उस लड़की को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों लड़कियां खेत पर चारा लेने गई थीं. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम व अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं. मामले के बाद गांव और जिला अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इस डबल मर्डर की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही लखनऊ से आईजी और डीआईजी भी उन्नाव के असोहा के लिए निकल गए है. तीसरी लड़की की हालत का जायजा लेने के लिए उन्नाव के जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









