
उन्नाव केसः सावित्रीबाई फुले बोलीं- CBI जांच हो तभी पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
AajTak
राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए सावित्रीबाई फुले ने कहा कि जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, तबसे अनुसूचित, पिछड़ी, आदिवासी और मुस्लिम जाति के लोगों के साथ जघन्य अपराध बढ़ा है.
बीजेपी की पूर्व सांसद रहीं सावित्रीबाई फुले ने शनिवार को उन्नाव घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. फुले का कहना है कि जब तक सीबीआई की जांच नहीं होगी, तब तक परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा. सावित्रीबाई का कहना है कि जिस तरह हाथरस में हुई घटना में पुलिस ने कुछ कहा, लेकिन जब सीबीआई जांच हुई तो उसके बाद सारे साक्ष्य सामने आए. ऐसे में उन्नाव केस में जब तक सीबीआई की जांच नहीं होगी, तब तक परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











