
उन्नाव कांडः तीन थ्योरी पर काम कर रही थी पुलिस, सही निकला लव एंगल
AajTak
दरअसल, पुलिस इस केस में तीन एंगल से तहकीकात कर रही थी. जिसमें से एक थ्योरी सही साबित हो गई. वो थ्योरी थी प्रेम प्रसंग की. जिसमें हत्या का मामला बन सकता था और हुआ भी ऐसा ही.
उन्नाव कांड पुलिस के लिए गले की फांस बन गया था. लेकिन अब पुलिस ने इस केस का खुलासा कर दिया है. दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. इससे पहले पुलिस ने इस मामले को जल्द सुलझा लेने का दावा किया था. दरअसल, पुलिस इस केस में तीन एंगल से तहकीकात कर रही थी. जिसमें से एक थ्योरी सही साबित हो गई. कहीं ये ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं? कहीं ये प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला तो नहीं? कहीं ये लड़कियों के द्वारा सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश तो नहीं? पुलिस इन तीनों एंगल पर जांच कर रही थी. परिवार का बयान हालांकि विरोधाभासी थे. लेकिन आज एक मृत लड़की जो रिश्ते में दो की बुआ थी, उसकी मां ने आजतक को बताया कि सबसे पहले उसने, उसके पति और जिंदगी और मौत से जूझ रही लड़की की मां ने तीनों लड़कियों को खेत मे देखा था. उन सभी के हाथ-पांव और गला दुपट्टे से बांधे गए थे और उनके साथ रेप की कोशिश की गई.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











