
'उनसे पूछो ट्रेन हादसा क्यों हुआ... वे कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था', US से राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी हर समस्या के लिए पीछे की घटना को जिम्मेदार ठहराते हैं. वे किसी भी सवाल के जवाब में तुरंत कहते हैं कि कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया था.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि आप उनसे (मोदी सरकार) से कुछ भी पूछिए वे पीछे की ओर देखेंगे. उनसे पूछो कि ट्रेन हादसा क्यों हुआ? वे कहेंगे देखो कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया. ओडिशा में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है.
दरअसल, राहुल गांधी 1 हफ्ते के अमेरिका के दौरे पर हैं. वे यहां अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर हैं. सोमवार को उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे पूछिए टेक्स्ट बुक से आपने पीरियोडिक टेबल क्यों हटा दिया? वे तुरंत कहेंगे कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया था.
कार सिर्फ पीछे का शीशा देखने से नहीं चलती- राहुल राहुल ने कहा, वे तुरंत जवाब देते हैं कि पीछे देखिए. अब आपको सोचना होगा. आप यहां सभी कार से आए हैं. सोचिए क्या होगा कि जब आप कार चलाते वक्त सिर्फ पीछे वाले शीशे पर देखें? क्या होगा? क्या आप कार चला पाएंगे. आपका एक के बाद एक एक्सीडेंट होगा. यात्री आप से पूछेंगे कि आप क्या कर रहे हैं?
पीएम मोदी कार पीछे देख कर चला रहे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा, यही पीएम मोदी की सोच है. वे भारत की कार चलाना चाहते हैं, लेकिन वे सिर्फ पीछे देख रहे हैं. वे सोच नहीं पा रहे हैं कि कार आगे क्यों नहीं बढ़ रही, बार बार क्यों टकरा रही है? यही बीजेपी और संघ की सोच है. आप मंत्रियों और प्रधानमंत्री को सुनिए, वे सिर्फ इतिहास की बात करते हैं. कोई फ्यूचर की बात नहीं कर रहा है. वे सिर्फ इतिहास के लिए लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा, भारत में अलग-अलग विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है. एक बीजेपी की और एक कांग्रेस की, एक तरफ नाथूराम गोडसे की विचारधारा है तो दूसरी तरफ महात्मा गांधी की विचारधार को हम आगे लेकर जा रहे हैं. गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़ाई की, जो उस समय अमेरिका से भी बड़ी ताकत थे. आप लोग गांधी, आंबेडकर, पटेल, नेहरू के कदमों पर चल रहे हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







