
'उनका सर्वनाश तय है...' ताइवान ने अमेरिकी मिसाइल लगानी चाही तो अंगार उगलने लगा चीन
AajTak
चीनी सेना के प्रवक्ता जियांग बिन ने बिना लाग लपेट कहा है कि ताइवान की आजादी की किसी भी कोशिश के खतरनाक नतीजे होंगे. उन्होंने कहा कि इसका मतलब 'सर्वनाश' होगा. ताइवान ने अपनी सुरक्षा रणनीति में व्यापक बदलाव करते हुए चीन से सटे द्वीपों पर अमेरिका से मिले ATACMS टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों को तैनात करने की तैयारी में है.
चीन ने ताइवान के सामने एक बार फिर से अपनी दादागीरी दिखाई है. बीजिंग ने ताइवान को 'सर्वनाश' की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ये देश अमेरिका से मिले मिसाइलों को मेनलैंड चाइना में इस्तेमाल करता है तो यह कदम उसके समूल विनाश को न्यौता देना होगा. चीन की ये धमकी तब आई है जब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ताइवान अमेरिका से मिले ATACMS टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस HIMARS लॉन्चर तैनात करने पर विचार कर रहा है.
रसिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस लॉन्चर का इस्तेमाल ताइवान चीन के खतरे को भांपते हुए कर सकता है.
इस मिसाइल की तैनाती ने चीनी सुरक्षा और राजनयिक हलकों में सिहरन पैदा कर दी है. ताइवान इन मिसाइलों को अपने उन द्वीपों के पास तैनात करना चाह रहा है तो चीन के नजदीक स्थित हैं.
मंगलवार को चीनी मिलिट्री के प्रवक्ता जियांग बिन ने फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट के आइडिया की आलोचना की और कहा कि चीन पर हमला करने के लिए ऐसे सिस्टम के इस्तेमाल की अटकलें “बहुत ज़्यादा बेतुकी और ओवरकॉन्फिडेंट” हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी बातें ताइवान की औपचारिक आज़ादी की वकालत करने वाले लोग फैला रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे युद्ध भड़कने का खतरा है और अगर कोई लड़ाई होती है तो “उनका सर्वनाश तय है.”
ताइवान ने अपने सुरक्षा उपायों को चुस्त करते हुए 82 M142 HIMARS सिस्टम और 420 ATACMS मिसाइलों को अमेरिका से खरीदने का ऑर्डर दिया है. पिछले साल दिसंबर में ही 11.1 बिलियन डॉलर के बदले में अमेरिका ने ताइवान के साथ इस मेगा डील की घोषणा की थी.
NEW: Taiwan's military reportedly plans to deploy its recently acquired HIMARS launcher platforms to its outlying islands of Penghu and Dongyin, a move that could put many of China's coastal naval facilities and airfields in Fujian and Zhejiang provinces within range of Taiwanese… pic.twitter.com/cLWovvC1fO

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











