
उधार पैसा, 4 लोगों की घर में एंट्री, गिरवी मोटरसाइकिल... क्या ब्याज के पैसे के चक्कर में हुई मुकेश सहनी के पिता की हत्या?
AajTak
जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी से पता चला है कि सोमवार रात 10.30 से 11 बजे के बीच चार लोग उन घर में घुसे और कुछ देर घर के भीतर रहने के बाहर चले गए. इन चारों लोगों की मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, जीतन सहनी के साथ लेनदेन, देर रात उनके घर जाने के कारणों सहित हरसंभव एंगल से पूछताछ की जा रही है और इनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है.
बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. हत्या मामले में इन लोगों की संदिग्ध भूमिका की वजह से इन्हें डिटेन किया गया है.
जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी से पता चला है कि सोमवार रात 10.30 से 11 बजे के बीच चार लोग उनके घर में घुसे और कुछ देर घर के भीतर रहने के बाहर चले गए. इन चारों लोगों की मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, जीतन सहनी के साथ लेनदेन, देर रात उनके घर जाने के कारणों सहित हरसंभव एंगल से पूछताछ की जा रही है और इनके बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है.
अभी तक की जांच से पता चला है कि इन चार लोगों में से एक दो लोगों ने जीतन सहनी से ब्याज पर पैसा उधार लिया था. इनका कुछ दिन पहले जीतन सहनी से झगड़ा भी हुआ था. इनमें से एक शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल भी उनके पास सिक्योरिटी के तौर पर रखी थी. कहा जा रहा है कि इसी मोटरसाइकिल को छुड़ाने की बात करने के लिए ये लोग रात में सहनी के घर गए थे.
जांच में पता चला है कि इनमें से दो लोगों से दो दिन पहले ही जीतन सहनी की कहासुनी हुई थी. इस दौरान इन्हें सबक सिखाने की धमकी भी दी थी. पुलिस अब सहनी के साथ इन लोगों के लेनदेन का पूरा ब्योरा खंगाल रही है.
बता दें कि मंगलवार देर रात दरभंगा के सुपौल बिरौल बाजार में जीतन सहनी का अंतिम संस्कार किया गया.
यह भी पढ़ें: पीछे एक और मकान है, लेकिन इसी घर में रहते थे जीतन सहनी... इंडिया टुडे को हाल में दिए इंटरव्यू में मुकेश सहनी पर भी कई बातों का किया था खुलासा

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








