
उद्धव की पार्टी ने 125 सीटों पर ठोका दावा, कांग्रेस भी 150 से नीचे आने को तैयार नहीं... महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर फंसेगा पेच?
AajTak
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों ने शिवसेना (यूबीटी) को बूस्टर डोज दिया है. पार्टी हाइकमान जीत से गदगद है और अब विधानसभा चुनाव में भी इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर सीट शेयरिंग पर बार्गेनिंग करने जा रहा है. उद्धव सेना महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन करीब 115 से 125 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का टारगेट फिक्स कर दिया है.
महाराष्ट्र में अब विधानसभा चुनाव की बारी है. महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. हालांकि, समझौते के मूड में कोई नहीं दिख रहा है. सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद शिवसेना (यूबीटी) विधानसभा चुनाव में करीब 115-125 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. कांग्रेस पहले साफ कर चुकी है कि वो 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं.
सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. हालांकि, उद्धव सेना ने साफ कर दिया कि वो करीब 115 से 125 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का टारगेट कर रही है.
उद्धव सेना ने तैयार कर लिया अपना लक्ष्य
यह बात ऐसे समय में सामने आई है, जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को संजय राउत, अनिल देसाई, सुभाष देसाई, सुनील प्रभु और राजन विचारे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार करने के लिए चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने सभी 125 विधानसभा सीटों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने कहा कि वे इन सभी सीटों को टारगेट करने के लिए एक 'थिंक टैंक' के साथ एक वॉर रूम तैयार करने की भी योजना बना रहे हैं.
दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) पिछले वोट मार्जिन के आधार पर इन 125 सीटों की मांग करेगी. इसके अलावा, पार्टी इन सीटों को पिछले विधानसभा चुनावों में मिले वोटों के आधार पर A, B और C लेवल में वर्गीकृत किया जाएगा.
2019 में शिवसेना ने जीती थीं 124 सीटें

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








