
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बेटी के साथ देखी मिलिट्री परेड
AajTak
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने राजधानी प्योंगयांग के Kim Il Sung Square में नौवें पार्टी कांग्रेस के समापन पर भव्य सैन्य परेड में अपनी बेटी के साथ भाग लिया.
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने बुधवार रात राजधानी प्योंगयांग के 'Kim Il Sung Square' में आयोजित भव्य सैन्य परेड में अपनी बेटी के साथ शिरकत की. यह सैन्य परेड सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के नौवें पार्टी कांग्रेस के समापन के मौके पर आयोजित की गई थी. स्टेट मीडिया की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में किम जोंग उन को अपनी बेटी के साथ चौक में प्रवेश करते देखा गया.
उनकी बेटी को व्यापक रूप से किम जू-ऐ (Kim Ju-ae) के नाम से जाना जाता है, हालांकि आधिकारिक रूप से उसके नाम की पुष्टि नहीं की गई है. दोनों के साथ शीर्ष सैन्य अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. यह आयोजन उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत और राजनीतिक नेतृत्व के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. परेड के दौरान मिसाइल इकाइयों, सैन्य टुकड़ियों और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया. इससे पहले भी किम जोंग उन कई अहम सैन्य कार्यक्रमों में अपनी बेटी को साथ लेकर पहुंचे हैं, जिससे राजनीतिक विश्लेषकों के बीच उत्तराधिकार को लेकर अटकलें तेज हुई हैं.
इस पूरे कार्यक्रम का टेलिकास्ट सरकारी टेलीविजन चैनल 'Korean Central Television' (केसीटीवी) ने 26 फरवरी 2026 को किया. प्रसारण में चौक को रोशनी और झंडों से सजे हुए दिखाया गया, जबकि हजारों सैनिकों ने अनुशासित कदमताल के साथ मार्च किया. विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी कांग्रेस के समापन पर इस तरह की भव्य सैन्य परेड का आयोजन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त संदेश देने की रणनीति का हिस्सा है. उत्तर कोरिया लंबे समय से अपने सैन्य कार्यक्रमों को राष्ट्रीय गौरव और सुरक्षा नीति के केंद्र में रखता आया है.
किम जोंग उन की बेटी की लगातार सार्वजनिक मौजूदगी को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है. कई पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह कदम देश की सत्ता संरचना में भविष्य की भूमिका को लेकर संकेत दे सकता है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी घोषित नहीं किया गया है. इस परेड के साथ नौवें पार्टी कांग्रेस की औपचारिक रूप से समाप्ति हुई, जिसे शासन की नीतियों और आगामी रणनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









