
उत्तर भारत में जमाने वाली ठंड तो साउथ में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
भारत के मौसम में कल यानी 8 जनवरी को दो बड़े विरोधाभास दिखने वाले हैं. उत्तर भारत जहां भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेगा. वहीं, दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यातायात और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी कर चेतावनी दी है. इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है. आईएमडी के अनुसार, आठ जनवरी को उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं. विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो के करीब पहुंच सकती है और तापमान में भी भारी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के आपस में टकराने से कोहरा और ठंड बढ़ी है. इसी वक्त बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश का कारण बनेगा. इससे यातायात व्यवस्था पर इस खराब मौसम का सीधा असर पड़ेगा. तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को सुरक्षा के लिहाज से समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.
रेल-सड़क और हवाई यात्रा पर पड़ेगा असर मौसम विशेषज्ञ और मौसम तक के संस्थापक देवेंद्र त्रिपाठी ने चेताया, 'कल 8 जनवरी को बहुत घना कोहरा रहेगा, जिससे रेल-सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.' उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा और उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के टकराव से ये घना कोहरा बन रहा है.
कोल्ड वेव की चेतावनी IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, दिल्ली में स्काईमेट ने शुष्क मौसम और दिन में ठंड की स्थिति का अनुमान जताया है, जबकि आईएमडी ने अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है.
साउथ में भारी बारिश का अनुमान इसके उलट दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेज हो रहा है. IMD ने चेतावनी दी है कि 8 जनवरी से तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. त्रिपाठी ने पुष्टि की कि ये सिस्टम तटीय क्षेत्र के करीब पहुंच गया है, जिससे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. साथ ही विभाग ने मछुआरों को IMD ने सलाह दी है कि इस दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु तट पर न जाएं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









