
उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की दस्तक, बारिश की संभावना कम, ये है IMD का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था. इस कारण अरब सागर से काफ़ी नमी आ रही थी, जिसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश दर्ज की गई.
देश के उत्तरी राज्यों में सोमवार यानी 16 अक्टूबर की रात बारिश हुई. इसके चलते तापमान में गिरावट भी आई. दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो ये सब एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के चलते हुआ है.
दिल्ली अगले कुछ दिन बारिश की संभवानाएं कम
IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज़ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था. इस कारण अरब सागर से काफ़ी नमी आ रही थी, जिसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश दर्ज की गई. मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 2-3 लोगों की मौत हो गई है. यह पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते पूरे उत्तर भारत आंधी-बारिश की गतिविधियां बिल्कुल कम हो जाएगी. दिल्ली में बारिश की संभावनाएं बेहद कम ही है.
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 16 अक्टूबर को न्यूनतम 21 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ था. बारिश के बाद, आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में 16 अक्टबूर के मुकाबले कुल 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया. बिल्कुल यही स्थिति उत्तर भारत के अन्य राज्यों की भी है. बारिश के चलते पूरे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है.
पहाड़ों पर बर्फबारी की शुरुआत

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






