
उत्तर कोरिया के हैकर्स ने बांग्लादेश की तिजोरी ऐसे की साफ
AajTak
बांग्लादेश का राष्ट्रीय बैंक 2016 में हैकरों की साजिश का करीब-करीब शिकार हो गया था. उत्तर कोरिया के हैकरों ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय बैंक से करीब एक अरब डॉलर उड़ा लेने की साजिश को लगभग-लगभग अंजाम तक पहुंचा दिया था. हैकरों की यह साजिश सफल होने ही वाली थी, लेकिन करीब आठ करोड़ डॉलर से भी ज्यादा का ट्रांसफर अचानक रुक गया.
बांग्लादेश का राष्ट्रीय बैंक 2016 में हैकरों की साजिश का करीब-करीब शिकार हो गया था. उत्तर कोरिया के हैकरों ने बांग्लादेश के राष्ट्रीय बैंक से करीब एक अरब डॉलर उड़ा लेने की साजिश को लगभग-लगभग अंजाम तक पहुंचा दिया था. हैकरों की यह साजिश सफल होने ही वाली थी, लेकिन करीब आठ करोड़ डॉलर से भी ज्यादा का ट्रांसफर अचानक रुक गया.लेकिन तब तक बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक को काफी नुकसान हो चुका था. (फाइल फोटो-Getty Images) बांग्लादेश के राष्ट्रीय बैंक को चुना लगाने वाले उत्तर कोरिया के हैकरों के इस गुट को लैजरस ग्रुप के नाम से जाना जाता है. बाइबिल में इस शब्द का जिक्र है. माना जाता है कि लैजरस मौत के बाद भी जीवित होकर वापस लौटा था. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों का कहना है कि लैजरस ग्रुप में खत्म होकर भी वापसी करने की क्षमता है. (फाइल फोटो)
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









