
उत्तर कोरिया और अमेरिका में शुरू हो सकती है कूटनीतिक जंग, किम बना रहे नया प्लान
AajTak
अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अमेरिका के खिलाफ कठोर नीतियों का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण कूटनीतिक जंग की संभावना बनी हुई है.
अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अमेरिका के प्रति कठोर नीतियां बनाने पर काम कर रहे हैं. मसलन, ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच भीषण कूटनीतिक जंग देखने को मिल सकती है. किम उन से ट्रंप ने तीन बार मुलाकात की है, और यह इसलिए ताकि न्यूक्लियर डील को अंजाम तक पहुंचाया जा सके, लेकिन अब तक बात नहीं बन पाई है.
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप पहले यूक्रेन और मिडिल ईस्ट के मुद्दों पर फोकस करेंगे, जिससे किम और ट्रंप के बीच वार्ता में संभावित रूप से देरी हो सकती है. इस बीच किम उन को व्लादिमीर पुतिन का समर्थन मिल गया है, जिससे उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच कूटनीति एक चुनौती बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: ब्रिक्स में शामिल नहीं होगा सऊदी अरब! ट्रंप की टैरिफ लगाने की धमकी के बीच रिपोर्ट में दावा
किम उन के अमेरिका पर आरोप
किम जोंग उन ने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान की सुरक्षा साझेदारी एक "आक्रामकता के लिए परमाणु सैन्य ब्लॉक" के रूप में स्थापित हो रही है. इनके अलावा किम उन ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी नीतियों को कड़ाई से काउंटर किया जाएगा. हालांकि, किम उन ने अमेरिका की किन नीतियों के खिलाफ काउंटर करने की बात कर रहे थे, सरकारी मीडिया ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है.
जब किम-ट्रंप के बीच शुरू हुई बात

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









