
उत्तराखंड: PWD अधिकारी ने सर्विस बुक ढूंढने के लिए दिया मंदिर में चावल चढ़ाने का आदेश, विभाग ने थमा दिया नोटिस
AajTak
PWD के अधीक्षण अभियंता आशुतोष कुमार ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल लाकर मंदिर में चढ़ाएं. उनका दावा है कि इस धार्मिक प्रक्रिया से यह पता चल जाएगा कि दस्तावेज़ किसने चुराया है.
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट में एक अनोखा मामला सामने आया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) में तैनात सहायक अभियंता जयप्रकाश की सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) गायब होने पर विभाग ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है.
PWD के अधीक्षण अभियंता आशुतोष कुमार ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी चावल लाकर मंदिर में चढ़ाएं. उनका दावा है कि इस धार्मिक प्रक्रिया से यह पता चल जाएगा कि दस्तावेज़ किसने चुराया है.
लोहाघाट के अधिशासी अभियंता ने अपने आदेश में क्या लिखा है...
''खंड में कार्यरत अधिकारियों/ कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि खंड में कार्यरत इंजीनियर जय प्रकाश, अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई है. कार्यालय में काफी खोजबीन करने के उपरांत भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है, जो काफी खेद का विषय है. जिस कारण अधिष्ठान सहायक एवं इंजीनियर जय प्रकाश मानसिक रूप से काफी चिंतित हैं. सेवा पुस्तिका ना मिलने की दशा में यह विचार आया कि क्यों ना कार्यालय के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से 2 मुट्ठी चावल मांग कर किसी मंदिर में डाल दिया जाए. चावल मंदिर में डालने पर वही देवता न्याय करेंगे. अत: सभी से अनुरोध है कि कल 17 मई को सभी कार्यालय में उपस्थित होने पर 2 मुट्ठी चावल जमा कर दें ताकि समस्या का समाधान हो सके.''
सोशल मीडिया पर बवाल
जैसे ही यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हंगामा मच गया. आदेश की कॉपी तेजी से इंटरनेट पर फैलने लगी. मामले ने तूल पकड़ा तो विभाग के प्रमुख अभियंता ने इसका संज्ञान लिया और अधीक्षण अभियंता को नोटिस जारी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










