
उत्तराखंड: पहली और दूसरी लहर में 13 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत, डीजीपी ने की टीका लगवाने की अपील
ABP News
उत्तराखंड में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान 13 पुलिसकर्मियों की कोविड के कारण मौत हो गई. पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में कुछ पल का मौन रखा गया.
देहरादून. उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अब तक राज्य पुलिस के 13 जवानों की मौत हुई है. कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में डयूटी करते हुए प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में कुछ पल का मौन रखा गया. पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 की पहली लहर में आठ जवानों की जबकि दूसरी लहर में पांच जवानों की मृत्यु हुई. उन्होंने कहा, ‘‘संकट के समय में जरूरतमंदों के लिए उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूला जा सकता.’’More Related News













