
उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत की छुट्टी तय? शाम 4 बजे करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
AajTak
उत्तराखंड की सरकार पर छाए हुए संकट के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली से वापस देहरादून पहुंच रहे हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दोपहर 4 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.
उत्तराखंड की सरकार पर छाए हुए संकट के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली से वापस देहरादून पहुंच रहे हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दोपहर 4 बजे उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्या से मुलाकात करेंगे. लगातार ये कयास लगाया जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद से हटा सकती है. ऐसे में अब राज्यपाल से मुलाकात कई संकेत दे रही है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के सभी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











