
उत्तराखंड: गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, छोड़ी गई पानी की बौछार, पथराव
AajTak
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक सड़क को चौड़ा करने के लिए 87 दिन से जनांदोलन चल रहा है. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों को राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की कोशिश करना महंगा पड़ गया. रोकने के बाद भी जब ये लोग आगे बढ़े, तो पुलिस को इन पर लाठियां चलानी पड़ीं.
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक सड़क को चौड़ा करने के लिए पिछले 87 दिन से लोग आंदोलन कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की. जब ग्रामीण बड़ी संख्या में गैरसैंण पहुंचे, तो पुलिस ने उनको रास्ते में रोक दिया. इस पर प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस के साथ उनकी झड़प शुरू हो गई. हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया, साथ ही पानी की तेज बौछार का भी सहारा लिया. इस पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने पत्थर और पानी की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प चमोली के गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार को पहला दिन था. बता दें कि ग्रामीणों ने पहले से ही ऐलान कर रखा था कि अगर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू नहीं हुआ तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे. इसी के तहत चमोली के नंदप्रयाग विकासखंड के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में विधानसभा परिसर के गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान रह रह कर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच जोर आजमाइश होती रही. ग्रामीणों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं. इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शमिल थीं. झड़प में कई ग्रामीण घायल हुए. पुलिस के कई जवानों को भी हल्की चोटें आईं हैं.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









