
उत्तराखंड: इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर फायरिंग, तीन जवान जख्मी, ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत
AajTak
उत्तराखंड में इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर दी जिसमें ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद वहां बवाल और बढ़ गया. यूपी पुलिस ने दावा किया है कि इस फायरिंग में उनके भी तीन जवान घायल हुए हैं.
उत्तराखंड में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस की टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई जिसमें ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस पर फायरिंग के बाद बवाल और बढ़ गया.
दरअसल यूपी पुलिस उत्तराखंड के काशीपुर के कुंडा गांव में 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई थी. यूपी पुलिस के द्वारा दबिश के दौरान गोलीबारी की घटना हुई जिसमें गुरप्रीत कौर नाम की महिला की मौत हो गई.
रिपोर्ट के मुताबिक बदमाश को पकड़ने के लिए घर में दबिश दिए जाने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गयी थी. दबिश दिए जाने के दौरान पुलिस और जसपुर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के परिवार में नोकझोंक हुई थी. इसके बाद गांववालों ने पुलिस टीम को घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई.
परिवारवालों ने घटना के बाद 4 लोगों को पकड़कर कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एनएच को जाम कर दिया जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
उत्तराखंड पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद पुलिस की टीम ने दावा किया है की उनके तीन जवानों को गोली लगी है जिसमें एक की हालत गंभीर है. वहीं घटना को लेकर मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि हमारे 2 कांस्टेबल को गोली लगी है जबकि एसएचओ बुरी तरह घायल हुए हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










