
उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी, फौजी समेत 2 गिरफ्तार, 200 युवाओं से ऐंठ चुके हैं लाखों रुपये
AajTak
युवाओं को अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दिनेशपुर थाना पुलिस ने जाट रेजीमेंट फतेहगढ़ में तैनात फौजी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 43 हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और युवाओं के शैक्षिणिक प्रमाण पत्र समेत कई चीजें बरामद की गई हैं.
भले ही अग्निवीर भर्ती योजना को शुरू हुए अभी चंद दिन ही क्यों ना हुए हों, लेकिन रिश्वतखोरों ने युवाओं को इसकी आड़ में ठगना शुरू कर दिया है. ताजा मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है, जहां अग्निवीर भर्ती का झांसा देकर सैकड़ों युवकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी जाट रेजिमेंट का जवान है. दोनों आरोपियों पर दर्जनों युवकों से अग्निवीर बनाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप है. आरोपियों के पास से पुलिस ने नकदी, युवाओं के शैक्षिणिक प्रमाण पत्र और एक तमंचा भी बरामद किया है.
मामला दिनेशपुर का है. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपियों से एक कार, 43 हजार की नकदी, एक तमंचा, कारतूस, युवाओं के शैक्षिणिक प्रमाण पत्र, पांच डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत सेना का परिचय पत्र भी बरामद हुआ है.
एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 नवंबर को प्रतापपुर निवासी तपस ने नानकमत्ता थाने में तहरीर दी थी. जिसमें उसने बताया कि देवनगर के रहने वाले विक्की मंडल और उसके साथी मछियाड़ निवासी पंकज सिंह ने उससे फौज में भर्ती के नाम पर 50 हजार की ठगी की है. जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही उसे तमंचे के बल पर धमकाया भी गया.
200 लोगों के साथ कर चुके हैं ठगी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जगदीशपुर रोड दिनेशपुर से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अब तक 200 से ज्यादा युवाओं को अग्निवीर बनाने का झांसा देकर ठग चुके हैं. आरोपी विक्की मंडल खुद को टेरीट्रोलियल जाट रेजीमेंट में तैनात बता रहा है. वह पिछले डेढ़ माह से छुट्टी पर है. पुलिस आरोपियों के लिंक खंगालने में जुटी हुई है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






