
उत्तराखंडः बद्रीनाथ के कपाट भी खुले, कोरोना की वजह से लगातार दूसरे साल भक्तों के आने पर रोक
AajTak
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह सवा 4 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए. कोरोना की वजह से मंदिर के पुजारियों ने ही पूजा-पाठ की. ये लगातार दूसरा साल रहा जब भक्तों के आने पर रोक है. इससे पहले तीनों धामों के कपाट खोले जा चुके हैं.
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए. इसके साथ ही उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट अब खुल गए हैं. हालांकि, कोरोना संक्रमण की वजह से आम श्रद्धालुओं के आने पर मनाही है. ये लगातार दूसरा रहा जब भक्तों के आने पर रोक है. पिछले साल भी कोरोना की वजह से भक्तों की एंट्री पर रोक लगा दी थी. आज भी सिर्फ मंदिर के पुजारियों ने ही पूजा-पाठ की. बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुरोहित ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने मंगलवार तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले. हालांकि, कोरोना संक्रमण की वजह से सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए, जिनमें मंदिर के पुरोहित-पुजारियों के अलावा धर्माधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












