
उत्तरकाशी: 24 मीटर ड्रिलिंग के बाद अटक गई 41 जिंदगियों की तलाश, अब नई मशीनों पर टिकी उम्मीद
AajTak
उत्तराखंड सरकार रेस्क्यू अभियान से जुड़ी हर पल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को साझा कर रही है. टनल के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा ITBP और NDRF को सौंपा गया है. उत्तराखंड पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें टनल के बाहर मॉक ड्रिल कर रही हैं.
सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को झटका लगा है. घटना को 7 दिन हो चुके हैं और अब तक सिर्फ 24 मीटर पाइप ही मलबे के भीतर जा पाई है. कल शाम 4:00 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन ठप पड़ा हुआ है. ड्रिलिंग के दौरान होने वाले कंपन से रेस्क्यू टीम की ओर मलबा गिर रहा है. ड्रिलिंग में इस्तेमाल की जा रही अमेरिकी ऑगर मशीन में भी तकनीकी खराबी आ रही है.
बताया जा रहा है कि मशीन की बेयरिंग खराब हो गई है, जिससे यह आगे नहीं बढ़ पा रही है और बार-बार ऊपर की ओर उठ रही है. आज इंदौर से अतिरिक्त ऑगर ब्लेड रेस्क्यू साइट पर पहुंचेगी. एक विशेष टीम सुरंग के ऊपरी हिस्से का मुआयना कर चुकी है, ताकि वर्टिकल ड्रिलिंग की संभावनाओं को भी देखा जाए. अगर सुरंग के सामने की जा रही होरिजेंटल ड्रिलिंग से मजदूरों को बाहर निकालने में कामयाबी नहीं मिलती है, तो पहाड़ के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग करके सुंरग के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.
सुरंग के बाहर पुलिस, NDRF, SDRF टीमें कर रही हैं मॉक ड्रिल
उत्तराखंड सरकार रेस्क्यू अभियान से जुड़ी हर पल की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को साझा कर रही है. टनल के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा ITBP और NDRF को सौंपा गया है. उत्तराखंड पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें टनल के बाहर मॉक ड्रिल कर रही हैं. उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, मेडिकल टीमों व अन्य डिजास्टर रिस्पांस टीमों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरूरत पड़ने पर आपातालीन कवायदों को अंजाम देने के लिए मॉक ड्रिल करवाया जा रहा है.
सुरंग में फंसे श्रमिकों को खाना-पानी और ऑक्सीजन दी जा रही
उन्होंने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं. उनको समय-समय पर खाना-पानी व ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है. साथ ही उनका मनोबल बनाए रखने के लिए परिजनों से उनकी लगातार बातचीत करवाई जा रही है. पुलिस हेल्प डेस्क से भी परिजनों से सम्पर्क साधकर पल-पल की अपडेट दी जी गही है. यह पूछे जाने पर कि रेस्क्यू में और कितना वक्त लगेगा? एसपी यदुवंशी ने कहा- यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सुरंग के अंदर कहां तक मलबा गिरा है. फिलहाल अनुमान है कि यह टनल के मुख्य द्वार से 60 मीटर हिस्से में फैला है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









