
उड़ते विमान में हुआ महिला को लेबर पेन, कॉकपिट छोड़ भागा-भागा आया पायलट, फिर...
AajTak
एक पायलट ताइपेई, ताइवान से बैंकॉक के लिए वियतजेट विमान उड़ा रहा था, तभी एक इमरजेंसी आ गई. उनकी फ्लाइट में एक महिला को लेबर पेन हुआ. इसके बारे में जानते ही विमान का पायलट दौड़ा चला आया. इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था
दुनिया में फ्लाइट में घटनाओं को लेकर कई मामले सामने आते रहते हैं जो हैरान कर देते हैं. कई बार ये इतने पॉजिटिव होते हैं कि चेहरों पर मुस्कान आ जाए. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. इसमें एक पायलट ताइपेई, ताइवान से बैंकॉक के लिए वियतजेट विमान उड़ा रहा था, तभी एक इमरजेंसी आ गई. 18 साल से पायलट जकारिन सारानराक्स्कुल को केबिन क्रू ने बताया कि हवाई जहाज के बाथरूम में एक महिला को लेबर पेन हो रहा है. वायरल प्रेस के अनुसार, विमान का संचालन कर रहे सारनराक्स्कुल ये सुनते ही महिला को-पायलट के हाथ में कमान सौंपकर कॉकपिट से बाहर आए. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तो किसी डॉक्टर की तरह महिला की डिलीवरी ही करा दी. सारानराक्स्कुल ने वायरल प्रेस को बताया कि उन्होंने पहले कभी किसी की डिलीवरी नहीं कराई थी. हवाई जहाज जब बैंकॉक, थाईलैंड में उतरा तो पैरामेडिक्स महिला का इंतजार कर रहे थे. माँ और बच्चे दोनों के सुरक्षित और स्वस्थ होने की पुष्टि की गई.
सरनरराक्स्कुल ने वायरल प्रेस को बताया कि उन्हें गर्व है कि वह एक बच्चे को दुनिया में ला सके. नवजात शिशु के बारे में उन्होंने कहा, "वह जीवन भर सभी को बता सकेगा कि उसका जन्म हवा में हुआ था." उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैं उसे दुनिया में लाने में मदद कर सका.' सारनराक्स्कुल ने कहा कि क्रू ने उसका नाम 'स्काई' रखा.
बता दें कि 2 साल पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां एक महिला ने 30,000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन में बच्चे को जन्म दिया. डिलीवरी डेट से पहले महिला को प्लेन में सफर के दौरान अचानक से लेबर पेन (Labour Pain) शुरू हो गया था. जिसके बाद फौरन केबिन क्रू के चिकित्सकीय रूप से प्रशिक्षित सदस्य आगे आए और अंत में महिला की सेफ डिलीवरी करवाई. ये मामला Transatlantic Flight का था जो अफ्रीकी देश Ghana से अमेरिका के Washington D.C. जा रही थी.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











