
उज्बेकिस्तान में इंडियन कंपनी के कफ सिरप से 65 मौतों पर खुलासा, जरूरी टेस्ट से बचने के लिए दी गई थी 28 लाख की रिश्वत
AajTak
उज्बेकिस्तान में 65 बच्चों की जान लेने वाले भारतीय कफ सिरप को लेकर नई बात सामने आई है. जांच में पता चला है कि वितरकों ने कफ सिरफ के अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33,000 डॉलर की रिश्वत दी थी.
उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर जिस भारतीय कफ सिरप की वजह से 65 बच्चों की मौत हुई थी, उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. उज्बेकिस्तान के सरकारी अभियोजकों ने अदालती कार्रवाई के दौरान आरोप लगाया कि भारतीय कफ सिरप के वितरकों ने अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33,000 डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) की रिश्वत दी थी.
कोर्ट पहुंचा मामला
मध्य एशियाई देश ने पिछले हफ्ते हुई मौतों के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा चलाया है जिनमें से 20 उज्बेक नागरिक और एक भारतीय नागरिक हैं. प्रतिवादियों में से तीन (एक भारतीय और दो उज्बेकिस्तानी) नागरिक कुरामैक्स मेडिकल के अधिकारी हैं. यह वह कंपनी है जो उज्बेकिस्तान में भारत के मैरियन बायोटेक की दवाएं बेचती है.
दी गई थी घूस
राज्य अभियोजक सैदकरीम अकिलोव के अनुसार, कुरामैक्स के सीईओ सिंह राघवेंद्र प्रतार ने कथित तौर पर सरकार के अधिकारियों को 33,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया ताकि वे इसके उत्पादों के अनिवार्य निरीक्षण ना करें. हालांकि अभियोजक के बयान से यह स्पष्ट नहीं था कि कफ सिरफ का उज्बेकिस्तान में परीक्षण हुआ या नहीं, या फिर निर्माता से भारत में परीक्षण करने का अनुरोध किया गया था.
बिचौलियों के माध्यम से घूस!

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









