
'उकसाने वाले बयान दे रहे भारतीय अधिकारी', जनरल द्विवेदी की चेतावनी से बौखलाए पाक रक्षा मंत्री
AajTak
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह आतंकवाद का समर्थन जारी रखता है तो इस्लामाबाद का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा. अब बौखलाहट में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'भारत को उसी के युद्धक विमानों के मलबे के नीचे दफना दिया जाएगा'.
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कुछ दिनों पहले चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन जारी रखता है तो 'इस्लामाबाद का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा'. अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार को धमकी दी कि भारत को उसके 'युद्धक विमानों के मलबे के नीचे दफना दिया जाएगा'.
क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
ख्वाजा आसिफ का यह बयान तब आया जब भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को किसी भी तरह की 'गलत हरकत' से सावधान किया था. भारत के इन सख्त बयानों से घबराए आसिफ ने भारतीय सुरक्षा अधिकारियों पर 'उकसाने वाले बयानों' का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'भारतीय सैन्य और राजनीतिक नेताओं के ऐसे बयान उनकी खोई हुई साख वापस पाने की नाकाम कोशिश हैं, जो मई में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने दबाव का नतीजा है.'
भारतीय सेना ने तबाह किए पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था. यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत का सैन्य अभियान था. भारतीय सेना ने इसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.
इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक भारी गोलीबारी चली, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने के आपसी समझौते के साथ समाप्त हुई. पाकिस्तान ने तब युद्धविराम की गुहार लगाई जब भारतीय सेना ने उसके कई सैन्य ढांचों को तबाह कर दिया था.
सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









