
ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फिर युवती को बेरहमी से रौंदा... नशे में धुत पुलिसकर्मी ने 100 मीटर तक घसीटकर ले ली जान
AajTak
हरियाणा के अंबाला में नशे में धुत पुलिसकर्मी अमित कुमार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरी 22 वर्षीय निकिता को कार से कुचल दिया. युवती को करीब 100 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
हरियाणा के अंबाला में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. काली पलटन पुल के पास ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से नशे की हालत में पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरी 22 वर्षीय निकिता को अपनी कार से रौंद दिया. हादसे में निकिता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वहां भारी हंगामा हुआ और गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बताया गया कि आरोपी पुलिसकर्मी अमित कुमार अंबाला सिटी में राइडर के तौर पर तैनात है. वह अपनी सफेद वरना कार चला रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि निकिता सड़क पर गिर गई और कार उसके ऊपर से गुजर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 100 मीटर तक उसे घसीटती हुई चली गई, जिससे उसके शरीर से काफी खून बह गया और अंदरूनी चोटों के कारण उसकी जान चली गई.
यह भी पढ़ें: अंबाला में PAK के लिए जासूसी करने वाला गिरफ्तार, फोन में मिली संदिग्ध चीजें... पिता हैं रेलवे से रिटायर्ड
गुरुग्राम से लौटते समय हुआ हादसा
निकिता अपने भाई हर्ष बजाज के साथ गुरुग्राम से अंबाला लौट रही थी. दोनों अंबाला कैंट से ई-रिक्शा लेकर अपने घर मॉडल टाउन जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. राहगीरों की मदद से निकिता को तुरंत अंबाला सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मेडिकल ऑफिसर डॉ. डी.डी. पांडे के अनुसार, रात 9:30 बजे निकिता को अस्पताल लाया गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया.
हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में हैं. निकिता की मां मंजु बजाज ने रोते हुए कहा कि उनकी बेटी के बड़े सपने थे. वह कुछ समय पहले ही गुरुग्राम में नौकरी करने लगी थी और विदेश, खासकर केन्या जाना चाहती थी. मां ने बताया कि हादसे से करीब 15 मिनट पहले ही उनकी बेटी से बात हुई थी. उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के लिए फांसी की सजा की मांग की है.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










