
ईसाई धर्म छोड़ क्यों मुसलमान बन गया दुनिया का सबसे विवादित सेलिब्रिटी!
AajTak
किक बॉक्सिंग छोड़कर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने वाले एंड्रयू टेट ने इस्लाम धर्म अपना लिया है. एंड्रयू की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जो दुबई की एक मस्जिद की बताई जा रही है. इस वीडियो में एंड्रयू टेट के साथ एमएमए फाइटर टैम खान भी नजर आ रहे हैं.
दुनिया का सबसे विवादित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पूर्व किक बॉक्सर एंड्रयू टेट ने ईसाई धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया है. दरअसल, ब्रिटेन के ल्यूटन के रहने वाले एंड्रयू का यूएई की मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी. इसी बीच एंड्रयू टेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Gettr के जरिए खुद को मुसलमान बताकर चर्चाओं को थाम दिया है.
एंड्रयू टेट ने कहा कि कोई भी ईसाई जो अच्छाई में विश्वास करता हो और शैतान के खिलाफ असली लड़ाई को समझता हो, उसे इस्लाम में शामिल हो जाना चाहिए. एंड्रयू ने आगे कहा कि धैर्य रखिए, अल्लाह का हर एक वादा सच्चा है.
दुबई में नजर आए थे एंड्रयू टेट एंड्रयू टेट हाल ही में पूर्व एमएमए फाइटर टैम खान के साथ दुबई में नजर आए थे. दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें टैम अपने दोस्त एंड्रयू को नमाज का तरीका सिखाते नजर आ रहे थे. यह वीडियो उस समय की बताई जा रही है, जब एंड्रयू शहादा के लिए गए हुए थे. इस्लाम धर्म में किसी को भी आने से पहले शहादा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है.
My brother - MashAllah pic.twitter.com/TF5trRYR07
londonworld.com के अनुसार, टैम खान ने एंड्रयू के शहादा को लेकर कहा कि, हम चाहते थे कि शहादा की प्रक्रिया किसी भी जरिए सोशल मीडिया या पॉडकास्ट पर नहीं दिखनी चाहिए, क्योंकि लोग इसे पब्लिसिटी का एक स्टंट बता देंगे. टैम खान ने आगे कहा कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है, लेकिन एंड्रयू का न सिर्फ साफ दिल है बल्कि इरादे भी नेक हैं.
टैम खान ने कहा कि एंड्रयू ने पहली बार मस्जिद में नमाज पढ़ी है. उन्होंने आगे बताया कि मस्जिद में उन्होंने एंड्रयू से कुरान और हदीस को लेकर बात की. साथ ही पैगंबर मोहम्मद की कुर्बानियों के बारे में भी बताया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









