
ईशनिंदा के शक में जल उठा पाकिस्तान! चर्चों पर हमले, तोड़फोड़-आगजनी, अमेरिका बोला- हिंसा बर्दाश्त नहीं
AajTak
पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर हमला हुआ है. फैसलाबाद में इस्लाम की पवित्र पुस्तक जलाने के आरोप में भीड़ ने चर्चों पर अटैक किया है. वहां तोड़फोड़ और आगजनी की है. ईसाई समुदाय के घरों को भी तोड़ा है. घटना को लेकर पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने निंदा की है. अमेरिका ने कहा है कि हिंसा या हिंसा की धमकी कभी भी स्वीकार्य नहीं है.
पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आई हैं. बुधवार को पंजाब प्रांत में इस्लाम की पवित्र पुस्तक के अपमान की आशंका में गुस्साई भीड़ ने करीब आठ चर्चों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी है. आसपास के घरों को भी आग के हवाले कर दिया है. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है. पाकिस्तान सरकार ने अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है. इस मामले में अमेरिका ने चिंता जताई है और पाकिस्तान सरकार से जांच करने की अपील की है.
अमेरिका के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोकपर्सन वेदांत पटेल ने कहा, हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि पाकिस्तान में कुरान के अपमान के आरोप में चर्चों और घरों को निशाना बनाया गया. हम अभिव्यक्ति की शांतिपूर्ण स्वतंत्रता और सभी के लिए धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता के अधिकार का समर्थन करते हैं. जैसा कि हमने पहले कहा है कि हम हमेशा धार्मिक रूप से प्रेरित हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंतित रहते हैं. हिंसा या हिंसा की धमकी कभी भी अभिव्यक्ति का स्वीकार्य रूप नहीं है. हम पाकिस्तानी अधिकारियों से इन आरोपों की पूरी जांच करने का आग्रह करते हैं और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए शांति का आह्वान करते हैं.
'ईसाई समाज के भाई-बहन पर लगाया ईशनिंदा का आरोप'
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले की जरनवाला तहसील में हुईं. आरोप है कि वहां एक ईसाई व्यक्ति और उसकी बहन ने कथित तौर पर कुरान का अपमान किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद इलाके में नाराजगी बढ़ गई और भीड़ ने हमला बोल दिया. स्थिति को नियंत्रित करने और चमरा मंडी, जरनवाला में रहने वाले ईसाइयों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान रेंजर्स को बुलाया गया. इलाके में स्थिति फिलहाल काफी तनावपूर्ण है. कथित तौर पर भीड़ ने ईसाई समुदाय को घेर लिया है. मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
'कुल 8 चर्चों में तोड़फोड़ और आगजनी...'
पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट Dawn.com के मुताबिक, जरानवाला के पादरी इमरान भट्टी ने बताया कि भीड़ ने जरानवाला में पांच चर्चों को आग लगा दी. इनमें साल्वेशन आर्मी चर्च, यूनाइटेड प्रेस्बिटेरियन चर्च, एलाइड फाउंडेशन चर्च और जारनवाला के ईसा नगरी इलाके में स्थित शेहरूनवाला के दो चर्च शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में कुल 8 चर्चों में तोड़फोड़ की गई और आगजनी हुई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









