
ईरान संकट के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रद्द होने से परेशान यात्री, देखें
AajTak
US-ईरान-इजराइल संकट के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द हो गई हैं जिससे कई यात्री फंसे हुए हैं. इन यात्रियों को काम और व्यवसाय की वजह से बाहर जाना था. इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रात गुजारनी पड़ी. साथ ही साथ फ्लाइट रद्द होने के बाद आगे की कोई अपडेट नहीं दी गई है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











