
ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा पहला तेल टैंकर, भारत के लिए राहत की खबर- VIDEO
AajTak
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर पहला कच्चे तेल का जहाज मुंबई पहुंच गया है. यह टैंकर सऊदी अरब से तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंचा. ईरान द्वारा भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के संकेत के बीच यह भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.
ईरान-अमेरिका और इजरायल में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है. होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए कच्चे तेल से भरा एक टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है. युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला जहाज है जो इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को पार कर भारत तक पहुंचा है. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने बताया कि यह टैंकर बुधवार को मुंबई बंदरगाह पहुंचा.
'Shenlong Suezmax' का यह तेल टैंकर लाइबेरिया के झंडे के तहत चल रहा था और इसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी. यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनूरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर 1 मार्च को रवाना हुआ था. बाद में यह होर्मुज स्ट्रेट से होकर भारत की ओर बढ़ा और सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: भारी बमबारी के बावजूद नहीं डगमगाई ईरान की सत्ता, US इंटेलिजेंस का दावा- 'इस्लामी शासन नहीं गिरने वाली'
अधिकारियों के मुताबिक, जहाज को इस संवेदनशील समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति ईरान की ओर से दी गई थी. सूत्रों का कहना है कि ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को इस रास्ते से सुरक्षित गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है. दरअसल अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से इस इलाके में समुद्री यातायात लगभग ठप हो गया था. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों और समुद्री मार्गों को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ा हुआ है.
इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल अलीरेजा तांगसिरी ने कहा था कि जो भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरना चाहता है, उसे पहले ईरान की अनुमति लेनी होगी, बिना इजाजत उसे निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की चेतावनी को नजरअंदाज करने वाले दो जहाजों को बुधवार को निशाना बनाया गया.
यह भी पढ़ें: ईरान के पास परमाणु है...! हमले से इजरायल ही नहीं कई खाड़ी मुल्क भी हो सकते हैं तबाह

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









