
'ईरान में रिजीम चेंज की साजिशें बर्दाश्त नहीं, संप्रभुता का हो सम्मान', ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बड़ा बयान
AajTak
चीन ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्री वांग ई ने सभी पक्षों से बातचीत की मेज पर लौटने और क्षेत्रीय सुरक्षा का सम्मान करने को कहा. उन्होंने कहा कि क्रांति की साजिश या 'रिजीम चेंज' की कोशिशों को जनसमर्थन नहीं मिलता.
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चीन ने कड़ा रुख अपनाया है. चीन के विदेश मंत्री ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है वो सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति का रास्ता अपनाएं. उन्होंने कहा कि ईरान और मिडिल-ईस्ट के मुद्दों को सही तरीके से संभाला जाना चाहिए.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने सभी पक्षों से जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कहा.
विदेश मंत्री ने कहा, 'क्रांति की साजिश रचना या शासन परिवर्तन (रिजीम चेंज) की कोशिशों को कोई जनसमर्थन नहीं मिलता.' चीन ने प्रमुख देशों को इस संकट को सुलझाने में मदद करने की सलाह दी.
पड़ोसी देशों के साथ डिप्लोमेसी पर भी बोले यांग ई
पड़ोसी देशों के साथ डिप्लोमेसी पर बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि चीन भविष्य में अपनी कोशिशों को और तेज करने के लिए तैयार है. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, 'चीन हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक एंकर (ब्रिज) की तरह है.'
ट्रंप की चीन यात्रा पर भी दी प्रतिक्रिया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









