
ईरान में भूकंप के तेज झटके, परमाणु केंद्रों वाले इलाके में कांपी धरती
AajTak
नातांज ईरान का एक प्रमुख परमाणु केंद्र है, जहां संवेदनशील परमाणु कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. ऐसे में इस क्षेत्र में भूकंप आने से चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस भूकंप से परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर उनकी जांच की जा रही है.
ईरान के नातांज क्षेत्र में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. नातांज क्षेत्र ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों में से एक है, जिससे इस भूकंप को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के झटके आसपास के कई शहरों में भी महसूस किए गए. हालांकि, अब तक किसी बड़ी क्षति या हताहत की सूचना नहीं मिली है. ईरान के आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी इलाके में हालात का जायजा ले रहे हैं.
बता दें कि नातांज ईरान का एक प्रमुख परमाणु केंद्र है, जहां संवेदनशील परमाणु कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. ऐसे में इस क्षेत्र में भूकंप आने से चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस भूकंप से परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एहतियात के तौर पर उनकी जांच की जा रही है.
भूकंप क्यों और कैसे आता है?
वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा. पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है. जब इससे डिस्टर्बेंस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है.
कैसे मापी जाती है तीव्रता?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









