
ईरान में अली खामेनेई के घर के पास भीषण जंग, मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाके मारे गए
AajTak
मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान की सरकार का विरोध करने वाला संगठन है. इस संगठन ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निवास के पास एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इसमें कई ईरानी कमांडर मारे गए हैं, लेकिन इस संगठन के 100 लड़ाके भी मारे गए हैं.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों को मारने का दावा किया है. मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान का विपक्षी संगठन है जो वर्तमान में ईरान की इस्लामी गणराज्य सरकार के खिलाफ सक्रिय है. अली खामेनेई के विश्वस्त IRGC और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क जवानों के बीच भिडंत तब हुई जब शिया-मार्क्सवादी ग्रुप ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान हेडक्वार्टर के पास ऑपरेशन करने की कोशिश की थी.
ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी और हिज़्बुल्लाह से जुड़े अल अखबार ने भी इस भिडंत की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है.
ग्रुप ने कहा कि सोमवार रात तक 150 से ज़्यादा दूसरे MEK विद्रोही सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए. इस ग्रुप ने कहा कि वे मारे गए और घायल लड़ाकों के नाम इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन को देंगे. द जेरुशलम पोस्ट ने इस लड़ाई पर रिपोर्ट प्रकाशित की है.
IRGC और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के बीच ये लड़ाई मोताहारी कॉम्प्लेक्स के पास हुई है. ईरान का मोताहारी कॉम्प्लेक्स तेहरान में स्थित एक बेहद संरक्षित सरकारी परिसर है. यह सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मुख्यालय का केंद्र है.
इस कॉम्प्लेक्स में खामेनेई का हेडक्वार्टर, गार्डियन काउंसिल, एक्सपर्ट्स की असेंबली, इंटेलिजेंस मिनिस्टर का ऑफिस, ज्यूडिशियरी सेंट्रल ऑफिस, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और खामेनेई के बेटे मोजतबा का ऑफिस और घर है.
MEK का दावा है कि मृतकों में सरकार के सपोर्टर बहुत ज्यादा थे. लेकिन कोई पक्के आंकड़े मौजूद नहीं हैं. इस संगठन ने कहा कि झड़पों के बाद सोमवार को पूरे दिन कंपाउंड में एम्बुलेंस की भारी आवाजाही देखी गई.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









