
ईरान पर US के हमले के बाद परमाणु बम को लेकर कंफ्यूज किम जोंग! क्या ट्रंप से करेंगे बात
AajTak
ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमलों के बाद वैश्विक परमाणु समीकरण बदलते दिख रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उत्तर कोरिया की रणनीति पर असर पड़ सकता है. किम जोंग उन के सामने दुविधा है, क्या वह अमेरिका से बिना शर्त बातचीत करें या पहले खुद को परमाणु राष्ट्र के रूप में मान्यता दिलाने पर जोर दें. चीन और रूस से नजदीकी भी उनके आत्मविश्वास का आधार मानी जा रही है.
अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. उनकी मौत के बाद वैश्विक स्तर पर परमाणु नीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन हमलों का असर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर भी पड़ेगा और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फिर से वार्ता की राह चुनते हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सियोल में इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच प्योंगयांग अपनी रणनीति कैसे बदलेगा. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कोरियन स्टडीज़ के चेयर प्रोफेसर यांग मू-जिन ने कहा कि किम जोंग उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव काफी हो सकता है. उनके अनुसार, बाहरी तौर पर वह खुद को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के नेता के रूप में प्रस्तुत करेंगे, लेकिन व्यावहारिक रूप से सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेंगे, चाहे वह शिखर वार्ता हो या सार्वजनिक कार्यक्रम.
ईरान पर हमलों के बाद बढ़ी परमाणु बम पर बहस
यांग मू-जिन ने यह भी कहा कि बातचीत की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. यदि किम, ट्रंप के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल कर वॉशिंगटन का रुख समझने की कोशिश करें और साथ ही परमाणु क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए समय लें तो वार्ता की एक खिड़की खुल सकती है.
हालांकि, उत्तर कोरिया के सामने एक रणनीतिक दुविधा ये है कि क्या वह अमेरिका की बिना शर्त वार्ता की पेशकश स्वीकार करे या पहले खुद को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के रूप में मान्यता दिलाने पर जोर दे. यांग के मुताबिक, यह द्वंद्व प्योंगयांग को कठिन स्थिति में डाल सकता है.
किम जोंग उन के सामने कूटनीतिक दुविधा

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











