
ईरान पर हमला कर घबराया पाकिस्तान! दी गीदड़ भभकी- किसी ने दुस्साहस किया तो....
AajTak
पड़ोसी देश ईरान से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट मोड में है. 'जैसे को तैसा' सिद्धांत के तहत दोनों देश एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मौजदू आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी गुरुवार को ईरान में एयरस्ट्राइक की है.
ईरान से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है. ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना हाई अलर्ट पर है और ईरान के किसी भी दुस्साहस का मजबूती से जवाब दिया जाएगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि पड़ोसी देश ईरान से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना बेहद अलर्ट है. पाकिस्तानी सेना ने यह भी कहा है कि आज सुबह ईरान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर उसके हमले काफी प्रभावी रहे. सेना ने ड्रोन, रॉकेट और स्टैंड-ऑफ हथियारों का इस्तेमाल करते हुए लक्षित निशानों पर सटीक हमले किए.
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उसकी सेना ने ईरान में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 'मार्ग बार सरमाचर' चलाया था. पाकिस्तान ने दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन में कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.
ईरान ने पाकिस्तान को समन भेजा
पाकिस्तान की ओर से ईरान पर की गई एयरस्ट्राइक पर ईरान ने पाकिस्तान को समन भेजा है. ईरान की सरकारी टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलें की कड़ी निंदा की है. साथ ही पाकिस्तान से तत्काल स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में की गई एयरस्ट्राइक में सात लोगों की जान गई है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा है कि तेहरान में मौजूद पाकिस्तान के सबसे सीनियर डिप्लोमैट और पाकिस्तान के डी' अफेयर्स (d'affaires) इंचार्ज को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










