
ईरान पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल बरसाएगा अमेरिका, US सेंट्रल कमांड ने जारी की चेतावनी
AajTak
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान में नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि ईरान की सेना घनी आबादी वाले शहरों से ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कर रही है, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ सकती है. अमेरिका ने लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि सैन्य ठिकानों के आसपास रहना जोखिम भरा हो सकता है.
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान में नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. अमेरिका का कहना है कि ईरान की सैन्य गतिविधियों के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने और घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान की सेना घनी आबादी वाले नागरिक इलाकों का इस्तेमाल सैन्य अभियानों के लिए कर रही है. आरोप है कि कई शहरों में भीड़भाड़ वाले इलाकों से एकतरफा हमलावर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की जा रही हैं. अमेरिका का कहना है कि ऐसा करने से वहां रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है.
यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी की चेतावनी
अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान के शहरों जैसे देज़फुल, इस्फहान और शिराज में नागरिक इलाकों के बीच से सैन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जब किसी नागरिक इलाके का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है, तो वह स्थान संभावित सैन्य लक्ष्य बन सकता है.
सेंट्रल कमांड ने ईरान के नागरिकों से अपील की है कि वो फिलहाल अपने घरों में रहें और ऐसे स्थानों से दूर रहें जहां सैन्य गतिविधियां हो रही हों. अमेरिका का आरोप है कि ईरान का शासन अपने ही नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है.
ईरान अपने ही नागरिकों की सुरक्षा खतरे में डाल रहा: अमेरिका

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









