
ईरान ने तैयार की अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी', तस्वीरों में दिखा हथियारों का जखीरा
AajTak
ईरान का दावा है कि मिसाइल सिटी खास तरह की तकनीक से लैस है जिससे दुश्मन के सिग्नल्स को समय रहते पकड़ा जा सकता है.
पश्चिमी देशों को चुनौती देने की कड़ी में ईरान ने अपने नए 'मिसाइल सिटी' की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं. तस्वीरों में किसी अंडरग्राउंड जगह पर रॉकेट्स का जखीरा देखा जा सकता है. ईरान के टीवी चैनल पर रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हुसैन सलामी को मिसाइल सिटी का निरीक्षण करते दिखाया गया है. हालांकि, 'मिसाइल सिटी' का असल लोकेशन जारी नहीं किया गया है. (फोटो- AP) ईरान की ओर से जारी किए गए वीडियो में कमांडर हुसैन सलामी ने बताया है कि वीडियो में जो दिख रहा है, वह मिसाइल सिटी का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है. ईरान का दावा है कि मिसाइल सिटी खास तरह की तकनीक से लैस है जिससे दुश्मन के सिग्नल्स को समय रहते पकड़ा जा सकता है. (फोटो- AP)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










