
ईरान ने चुन लिया नया सुप्रीम लीडर? मशहद के इमाम का बड़ा दावा- बस ऐलान होना बाकी
AajTak
ईरान के मशहद में जुमे की नमाज के नेता ने दावा किया है कि देश के अगले सुप्रीम लीडर का चयन हो चुका है. उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स की असेंबली ने मतदान करके फैसला ले लिया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
ईरान में नए सुप्रीम लीडर को लेकर चल रही अटकलों के बीच मशहद के जुमे की नमाज के इमाम अहमद आलमोलहोदा ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि देश के अगले सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके लिए मतदान भी हो चुका है. मसलन, ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है लेकिन इसका ऐलान होना बाकी है.
मशहद में जुमे की नमाज पढ़ाने वाले नेता या इमाम आलमोलहोदा ने कहा कि यह खबरें पूरी तरह गलत हैं कि एक्सपर्ट्स की असेंबली अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. उनके मुताबिक, असेंबली ने पहले ही फैसला ले लिया है और ईरान के संविधान के अनुसार कोई भी शख्स, यहां तक कि असेंबली के सदस्य भी, उस फैसले को बदलने का अधिकार नहीं रखते.
यह भी पढ़ें: तेल-गैस के बाद अब पानी पर वार... बड़े हमले हुए तो प्यास से पस्त हो जाएंगे खाड़ी मुल्क
मशहद के इमाम ने यह भी बताया कि अब यह मामला असेंबली के सचिवालय के प्रमुख आयतोल्लाह होसैनी बुशेहरी के पास है. वो ही आधिकारिक तौर पर इस फैसले को सार्वजनिक करने और देश को नए सुप्रीम लीडर की जानकारी देने के जिम्मेदार हैं.
अली खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर का चुनाव
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद देश में सत्ता के उत्तराधिकारी को लेकर तेजी से घटनाक्रम बदला. खामेनेई की मौत 28 फरवरी को बताई जा रही है, जिसके बाद देश के नेतृत्व को संभालने के लिए एक अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन किया गया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









