
ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाने का किया बड़ा दावा
AajTak
ईरान की IRGC ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी नुकसान का दावा किया है. IRGC के अनुसार, नए मिसाइल और ड्रोन हमलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है. खासकर अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया और 560 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











