
ईरान जंग में रूस के रोल पर अराघची ने खोल दिया राज, US पर साधा निशाना
AajTak
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने साफ किया है कि ईरान-रूस का रक्षा सहयोग पुराना है और जारी रहेगा. उन्होंने अमेरिका पर हमलावर होते हुए कहा कि ईरान सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एनबीसी के 'मीट द प्रेस' में रूस के साथ अपने देश के संबंधों की पुष्टि की है. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि रूस ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों और संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए ईरान को सूचनाएं प्रदान की हैं. अराघची ने कहा कि ईरान और रूस के बीच सैन्य सहयोग कोई नई बात नहीं है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि ईरान और रूस के बीच बहुत अच्छी साझेदारी है.
हालांकि, विदेश मंत्री ने विशिष्ट खुफिया जानकारी होने से इनकार किया. अराघची ने कहा कि ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता को जानबूझकर 2,000 किलोमीटर तक सीमित रखा है, जिससे वह दुनिया के लिए खतरा न बने.
उन्होंने कहा कि यह युद्ध अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपा गया है, जिसका जवाब वह आत्मरक्षा में दे रहा है.
मिसाइल क्षमता और क्षेत्रीय सुरक्षा
ईरान ने अपनी मिसाइलों की रेंज को फिलहाल 2,000 किलोमीटर (1,240 मील) तक सीमित रखा है. अराघची के मुताबिक, इस सीमा को बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और न ही लंबी दूरी की मिसाइलों पर काम करने के कोई सबूत हैं. मौजूदा रेंज में पूरा मिडिल ईस्ट और पूर्वी यूरोप का कुछ हिस्सा आता है. उन्होंने कहा कि ईरान नहीं चाहता कि दुनिया का कोई भी देश उसे खतरे के तौर पर देखे. अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइलों के दावों को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा हमला करेंगे कि...' ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान! विदेश मंत्री अरागची ने अमेरिका को चेताया

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








