
ईरान जंग के बीच इंडियन नेवी चलाएगी 'ऑपरेशन संकल्प'
AajTak
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान में तनाव काफी बढ़ गया है. इस स्थिति को देखते हुए भारतीय नौसेना पूरी तरह सतर्क है. नौसेना न केवल समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रही है, बल्कि जरूरत पड़ने पर संघर्ष क्षेत्र में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भी तैयार है.
अमेरिका और इज़रायल के हमलों के चलते ईरान में तनाव बढ़ गया है. भारतीय नौसेना ने स्थिति को देखते हुए खुद को हाई अलर्ट पर रखा है. 1 मार्च को दिल्ली में देर रात हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग में सीडीएस जनरल अनिल चौहान शामिल हुए. साउथ ब्लॉक मुख्यालय में नौसेना और वायु सेना स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं.
अगर जरूरत पड़ी, तो नौसेना संघर्ष क्षेत्र में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू करने में पूरी तरह सक्षम है.
भारत अपनी समुद्री सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.
साउथ ब्लॉक से निगरानी
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साउथ ब्लॉक मुख्यालय में नौसेना और वायु सेना चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हालिया घटनाक्रमों के बाद, भारतीय नौसेना किसी भी अनहोनी या आपातकाल से निपटने के लिए कमर कस चुकी है. भारत सरकार भी इस स्थिति को लेकर गंभीर है, जिसका प्रमाण 1 मार्च की देर रात हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में सीडीएस जनरल अनिल चौहान की उपस्थिति से मिलता है. नौसेना हर मुमकिन खतरे को भांपते हुए अपनी रणनीतिक स्थिति मजबूत कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'पाताल लोक' से प्रहार की तैयारी में ईरान, सुरंगों में रखे ड्रोन दिखाकर इजरायल- अमेरिका को ललकारा

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











